{"_id":"594017ab4f1c1bfe0a8b45d6","slug":"11497372587-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य देव की तपन से छाया भी तलाशने लगी छांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य देव की तपन से छाया भी तलाशने लगी छांव
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44 डिग्री पर पारा, सूरज की तपिश ने किया बेहाल
गर्म हवा और उमस ने लोगों को किया परेशान, सड़कों पर रहा सन्नाटा
श्रावस्ती। तराई में लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। सूरज की तपिश और गर्मी लोगों को बेहाल किए हुए है। तराई में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर सभी को झुलसन का अहसास हुआ। सुबह नौ बजे शुरू होने वाली सूरज की तपन शाम पांच बजे तक जारी रही। महिलाएं घरों से छाता लेकर और मुंह ढककर निकलने को मजबूर रहीं। बाजार सहित मुख्य मार्ग सूने सूने दिखाई दिए।
तराई में मौसम का पारा विगत दो दिनों से स्थिर बना हुआ है। नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पूर्वोत्तर हवाओं के कारण आद्रता घट कर मंगलवार को 34 प्रतिशत पहुंच गई। ऐसे में लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर हवाओं के कारण छांव में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। इसके चलते भिनगा व इकौना नगर सहित जिले की अन्य बाजार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पूरी तरह से सूनी सूनी नजर आ रही हैं। मुख्य मार्गों पर भी दोपहर में सन्नाटा दिख रहा है। बरसात की संभावना न होने के कारण इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी उमस भरी गर्मी से व्याकुल देखे जा रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण घरों में लगे पंखे भी मानो आग उगल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गर्मी से निजात के लिए बागों व जलाशयों का सहारा ले रहे हैं। वहीं नगरीय क्षेत्र में लोगों को न तो घर में चैन पड़ रहा है और न ही घर के बाहर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को एहतियात बरतने की नसीहत दे रहे हैं। पशु चिकित्सक पशुपालकों को अपने मवेशियों को छायादार पेड़ों के नीचे बांधने, सुबह शाम नहलाने तथा स्वच्छ व शीतल जल देने की बात कह रहे हैं। वहीं कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पीके कनौजिया ने बताया कि मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी ने जूझना पड़ा। अभी कुछ दिन ऐसी ही गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।