फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   छेड़खानी पर पिटे शोहदे का युवती के पिता-भाई पर हमला

छेड़खानी पर पिटे शोहदे का युवती के पिता-भाई पर हमला

Thu, 25 Apr 2019 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी पर पिटे शोहदे का युवती के पिता-भाई पर हमला
श्रावस्ती। कटरा बाजार से बुधवार शाम मां के साथ घर लौट रही युवती से रास्ते में मनचले ने छेड़छाड़ की। इस पर युवती की मां ने युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इस पर भड़के युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के पिता व भाई की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इकौना थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी की पत्नी बुधवार को अपनी पुत्री के साथ कटरा बाजार गई थी। जहां से शाम को लौटते समय रास्ते में ग्राम नरपतपुर निवासी आफाक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। इस पर मां ने युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को जमा होते देख आरोपी मौके से भाग निकला। घर आकर मां-बेटी ने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी।

इसी बीच आफाक अपने दोस्त शकील, अशफाक, हसमत उल्ला के साथ युवती के पिता की दुकान पर पहुंच गया। यहां पर चारों ने दुकान में घुस कर युवती के पिता व भाई की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के दुकानदारों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। युवती के पिता की तहरीर पर इकौना पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना जयनारायण शुक्ल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं घटना के बाद आसपास के व्यापारियों व स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed