फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   कूटरचित दस्तावेज से भूमि का बैनामा कराने आरोप

कूटरचित दस्तावेज से भूमि का बैनामा कराने आरोप

Sat, 06 Apr 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कूटरचित दस्तावेज से भूमि का बैनामा कराने आरोप
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा निवासी वृद्धा ने शुक्रवार को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें पीड़िता ने कुछ लोगों पर कूटरचित दस्तावेज के सहारे उसकी भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन



शिकारी चौंड़ा निवासी राजपती ने पुलिस महानिदेशक, डीआईजी देवीपाटन मंडल गोंडा, एसपी आशीष श्रीवास्तव सहित प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें उसने ने कहा है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके दो पुत्र बेचन लाल (65) व रामगोपाल (45) हैं। इनमें से बेचन करीब 35 वर्ष पूर्व साधू बन गया था। जो कभी कभार ही शिकारी चौड़ा आता है। बेचन लाल की पत्नी की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन



ऐसे में बेचन के हिस्से की भूमि उसके व बेटे राम गोपाल के कब्जे में थी। उक्त भूमि का पूनम वर्मा पत्नी अर्जुन प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम नारसिंडीह थाना रिसिया जिला बहराइच ने जमुनहा तहसील स्थित उप निबंधन कार्यालय में कूट रचित दस्तावेज के सहारे अपने नाम बैनामा करा लिया। ऐसे में पीड़ित ने कार्रवाई करने व उसकी भूमि वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed