{"_id":"5c8155c8bdec22141b2b449d","slug":"111551979976-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में नहीं पहुंचा पीएम सम्मान निधि योजना का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में नहीं पहुंचा पीएम सम्मान निधि योजना का पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनापुर (श्रावस्ती)। लेखपाल को खतौनी व बैंक पासबुक की छाया प्रति देने के बाद भी नेवरिया के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का पैसा अब तक नहीं आया। इससे गुस्साए किसानों ने गुरुवार को गांव में प्रदर्शन किया।
इस दौरान किसानों ने लेखपाल पर अभिलेख फेंकने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। इकौना तहसील व सोनवा थाना क्षेत्र के नेवरिया गांव में अविनाश मिश्रा लेखपाल पद पर तैनात हैं।
जिन्हें नेवरिया के किसानों ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अपनी खतौनी व बैंक पासबुक की छाया प्रति दी थी। किसानों को उम्मीद थी कि जल्द ही योजना का पैसा उनके बैंक खाते में पहुंच गया होगा।
विज्ञापन
किसानों द्वारा जब बैंक जाकर अपने खाते की धनराशि के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि अभी उनके खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का पैसा नहीं आया है।
किसानों ने जब लेखपाल के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसका स्थानांतरण इकौना कर दिया गया है। ऐसे में किसानों को आशंका है कि लेखपाल की ओर से उनकी खतौनी व बैंक पासबुक की छाया प्रति या तो फेंक दी गई या फिर उसे जला दिया गया है।
यह कागजात निर्धारित पटल तक पहुंचते तो निश्चित ही किसानों के खाते में उनके हक का पैसा जरूर आता। इससे गुस्साए किसानों ने गांव में ही लेखपाल के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
उन्होंने लेखपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को प्रार्थना पत्र भेज कर प्रकरण की जांच कराने, दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने व पात्र किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में किसान सिपाहीलाल वर्मा, रामकुमार तिवारी, दिलीप कुमार, घनश्याम, रामप्रताप वर्मा, निर्मल कुमार, फूले यादव, ओंकारनाथ, गुरबचन, सुखित आदि शामिल रहे।
इस बारे में एडीएम योगानंद पांडेय बताते हैं कि पहले चरण में पैसा न पहुंचने के कई कारण हो सकते हैं। किसान शिकायत करें तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।