फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   107 women candidates got counseling

107 महिला अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग

Thu, 03 Dec 2020 08:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
107 women candidates got counseling
श्रावस्ती। शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहे जिले के बेसिक शिक्षा विभाग को 228 शिक्षक मिलने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को 107 महिला अभ्यर्थियों ने जूनियर हाईस्कूल भिनगा पहुंचा कर अपनी काउंसिलिंग कराई। शेष सात दिव्यांग अभ्यर्थियों की आज शुक्रवार को काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ की गई है। इसमें जिले में 228 सहायक अध्यापकों का चयन किया जाना है। इसमें से 114 पुरुष, 107 महिला व सात दिव्यांग जन सहायक शिक्षक होंगे। इसके लिए बुधवार को जहां पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग का कार्य पूरा कराया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं गुरुवार को जूनियर हाईस्कूल भिनगा में 107 महिला अभ्यर्थियों की कांउसिलिंग कराई गई। यह काउंसिलिंग सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ हुई थी। वहीं आज शुक्रवार को दिव्यांग अभ्यर्थी की काउंसिलिंग कराई जाएगी। काउंसिलिंग के लिए कांउटर वार नोडल अधिकारी/ काउंटर प्रभारी, सहयोगी अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर नंबर एक के नोडल अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी गिलौला भारत भूषण, सहयोगी डायट प्रवक्ता ओम प्रकाश व कनिष्ठ सहायक अनिरुद्ध कुमार शुक्ला बनाए गए थे। काउंटर नंबर दो में नोडल अधिकारी बीईओ जमुनहा अखिलेश यादव, सहयोगी डायट प्रवक्ता अमित कुमार व कनिष्ठ सहायक अतुल कुमार, काउंटर नंबर तीन में नोडल अधिकारी बीईओ इकौना कृष्ण कुमार, सहयोगी डायट प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्र व विश्राम वर्मा बनाए गए थे।
काउंटर नंबर चार में सहयोगी डायट प्रवक्ता दिव्य प्रताप व महेंद्र सिंह, काउंटर नंबर पांच में नोडल अधिकारी बीईओ जमुनहा अखिलेश यादव व सहयोगी डायट प्रवक्ता इमरान अहमद व सपना सोनी, काउंटर नंबर छह में नोडल अधिकारी बीईओ इकौना कृष्ण कुमार व सहयोगी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजीत कुमार उपाध्याय व डायट प्रवक्ता विनीत कुमार को तैनात किया गया था।

काउंटर नंबर सात में नोडल अधिकारी बीईओ जमुनहा अखिलेश यादव, सहयोगी अधिकारी डायट प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुनील तिवारी व सुधीर कुमार को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed