फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   दोपहर होते ही बूथों परहो गया सन्नाटा

दोपहर होते ही बूथों परहो गया सन्नाटा

Mon, 13 May 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दोपहर होते ही बूथों परहो गया सन्नाटा
श्रावस्ती। लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती में तथा तीन बलरामपुर जनपद में हैं। यहां सुबह साढे़ छह बजे से ही लोग मतदान की कतार में खड़े नजर आए। यहां कुछ स्थानों पर सुबह मतदान शुरू होने के बाद ईवीएम की खराबी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन 11 बजे तक जिले के बूथों पर भीड़भाड़ नजर आई।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर गर्मी व भीड़ के कारण महिलाएं गश खाकर गिर भी गई, तो कुछ कतारों में महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर खड़ी दिखाई दी। लोगों का उत्साह इतना था कि तमाम अव्यवस्थाओं के बाद भी जिले में शाम पांच बजे तक 52.90 फीसदी लोगों ने अपना मतदान किया। लोकतंत्र की मजबूती और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सुबह से ही बूथों पर लोगों की लाइन नजर आई।
विज्ञापन


अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा
भिनगा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए लाइन लगा ली थी। वोट के प्रति उत्साह ऐसा था कि दस बजे के बाद निकली धूप भी उनकी संख्या कम नहीं कर पाई। नगर के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में नौ बजे तक नौ प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। 11 बजे यहां का मत प्रतिशत बढ़ कर लगभग चौबीस प्रतिशत हो गया। लोगों को इस दौरान लाइन में खड़ा करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय भिनगा
यहां सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी। आठ बजे हालात यह हो गए कि सुरक्षा कर्मियों को लोगों सख्ती बरतनी पड़ी। यह कतारें बारह बजे तक लगी रही। इसके बाद धीरे धीरे लोग अपने मत का प्रयोग करके यहां से चले गए। इसके बाद मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए शांति रही। यही स्थिति पूरेखैरी व बगुरईयां सहित अन्य नगरीय बूथों पर भी देखने को मिली।


प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा
श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय कटरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा के साथ जमुनहा के भवनियापुर में भी सुबह सात बजे से मतदान करने के लिए लोगों ने कतारें लग गईं। यहां पर महिलाएं अपने नवजात को लेकर कतार में खड़ी दिखीं। भीषण धूप भी लोगों का मतदान के दौरान उत्साह कम नहीं कर सकी। कतार में लगे लोगों ने वोट डाल कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed