फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   100 feet high tricolor flag fluttered proudly on India-Nepal border

Shravasti News: भारत-नेपाल सीमा पर शान से लहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

Fri, 15 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 15 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
100 feet high tricolor flag fluttered proudly on India-Nepal border
सुईया चेकपोस्ट पर बृहस्पतिवार को भ्रमण करते अ​धिकारी व लहराता 100 फुट ऊंचा तिरंगा। -स्रोत : सूच
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा स्थित एसएसबी 62वीं वाहिनी के सुईया चेक पोस्ट पर बृहस्पतिवार को 100 फुट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया व एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार अरुण के साथ झंडे का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने कहा कि सीमा पर शान के साथ लहराता तिरंगा झंडा हमारे जवानों में उत्साह का संचार करेगा। साथ ही सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाएगा। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि सीमा पर लहराता 100 फुट का झंडा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed