फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   10 beneficiaries got PM urban housing certificate

10 लाभार्थियों को मिला पीएम शहरी आवास का प्रमाण पत्र

Thu, 28 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
10 beneficiaries got PM urban housing certificate
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में लाभार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान करते डीएम व श्रावस्ती विधायक। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में गुरुवार को मुख्यमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मौजूद श्रावस्ती विधायक की उपस्थिति में डीएम व सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 10 लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर गरीब असहाय और निर्धन व्यक्तियों को लाभान्वित करा रही है। गांवों में रहने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा नगर क्षेत्रों, कस्बों, बाजारों में रहने वाले पात्र गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निशुल्क आवास मुहैया कराया जा रहा है। जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा संचालित जो भी योजना होगी वह पात्रता के आधार पर धरातल पर उतारा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब को जरूरी सुविधाओं के लिए मुसीबत न उठानी पड़े इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। पीएम स्वामित्व योजना लोगों का भाग्य बदलने जा रही है।
विज्ञापन

वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में उनके अनुभवों और लाभों के बारे में बातचीत की। इस मौके पर परियोजना अधिकारी डूडा राजमुनि, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा अवधेश कुमार भारती, शहर मिशन प्रबंधक राज किशोर, प्रबंधक शहरी आजीविका केंद्र प्रदीप कुमार शुक्ला, सामुदायिक आयोजक तारा कुमारी सहित कार्यदायी संस्था के कर्मचारी एवं आवास के लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed