फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   shramjeevi express accident

श्रमजीवी एक्सप्रेस से भिड़ा वाहन, 3 मरे

Wed, 02 Jul 2014 12:56 AM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
shramjeevi express accident

गहमर डेरा स्थित भतौरा मार्ग पर एक स्कूली वाहन श्रमजीवी एक्सप्रेस से भिड़ गया। हादसे में वाहन के चालक और उसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


दुर्घटना मंगलवार की दोपहर हुई। हादसे के वक्त रेलवे क्रासिंग का फाटक खुला था। हादसे के बाद गेटमैन भाग निकला।

इसके बाद पटना-मुगलसराय रेलखंड पर करीब दो घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में फरार गेटमैन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

हवा में उछलते हुई दूर जा गिरी मैजिक

shramjeevi express accident

राजगीर से दिल्ली जा रही 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गहमर डेरा स्थित भतौरा मार्ग पर फाटक संख्या 80 सी/टू/ई के पास पहुंची। उस समय फाटक खुला था। स्टार माडल पब्लिक स्कूल की मैजिक, जो बच्चों को घर छोड़कर लौट रही थी, श्रमजीवी एक्सप्रेस से भिड़ गई।

ट्रेन से टकराने के बाद मैजिक हवा में उछलते हुए करीब 50 मीटर दूर डाउन रेलवे क्रासिंग के पास जा गिरी। मैजिक चालक भीम राम (50), उसमें बैठी एएनएम निर्मला देवी (28) तथा आशा कार्यकर्ता सुनीता यादव (27 ) की मौके पर ही मौत हो गई। ये हरखुपुर गांव से टीकाकरण करके लौट रही थीं। रास्ते में उन दोनों ने मैजिक से लिफ्ट ली थी।

दुर्घटना के समय जोरदार आवाज सुनकर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। गहमर सहित कई अन्य थानों की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला। रेलवे के स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पटना-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। गहमर के स्टेशन अधीक्षक एसके ओझा का कहना था कि घटना की सूचना महकमे के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed