फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   shivpal singh yadav raises questions over rahul gandhi leadership

'राहुल से कांग्रेस को सत्ता पाने की आशा बेमानी'

Mon, 21 Jan 2013 10:48 AM IST
बिल्थरा रोड (बलिया)/ब्यूरो
बिल्थरा रोड (बलिया)/ब्यूरो Updated Mon, 21 Jan 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav raises questions over rahul gandhi leadership

राहुल गांधी को कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह गुजरात, बिहार व उत्तर प्रदेश के चुनाव में कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए। उनसे 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में पहुंचाने की आशा करना बेमानी है।  

विज्ञापन


प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई हैं। सपा की लहर चल रही है और पार्टी सूबे की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। शिवपाल सिंह यादव रविवार को बलिया के तुर्तीपार में पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन


कल्याण सिंह के भाजपा में लौटने संबंधी सवाल पर कहा उन्होंने कि सूबे की जनता सांप्रदायिक ताकतों को पसंद नहीं करती। भाजपा कुछ भी कर ले, उसकी स्थिति सुधरने वाली नहीं है। एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने शेष उम्मीदवारों की सूची भी शीघ्र घोषित कर देगी। प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। हम यहां की सभी 80 सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिपरिषद में फेरबदल पर उन्होंने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। सपा सरकार में बलिया की उपेक्षा की बात पर कहा कि यह शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे। जब कहा गया कि आप सपा के कद्दावर नेता हैं, अपने पद का उपयोग क्यों नहीं करते? इस पर उनका जवाब था कि कद्दावर होता तो मुख्यमंत्री होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed