फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youths of other sect assaulted Kanwadiye, two arrested

Shamli News: कांवडिये के साथ दूसरे संप्रदाय के युवकों ने की मारपीट, दो गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youths of other sect assaulted Kanwadiye, two arrested
- हरिद्वार से कांवड़ लेकर सोहजनी उमरपुर गांव पहुंचा था शिवभक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। क्षेत्र के सोहजनी उमरपुर गांव में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त के साथ दूसरे संप्रदाय के युवकों ने मारपीट की और गाली गलौज देते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
सोहजनी उमरपुर के रहने वाला विशाल अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव में पहुंचा था। इस दौरान गांव के ही दिलशाद और फरीद भी दूसरी बाइक से जा रहे थे। दोनों की बाइक टकराने को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक को विशाल ने मंदिर के पास खड़ा कर दिया। आरोप है कि इसी बीच गांव के दिलदार, फरीद आदि पहुंचे तथा गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण सूचना पाते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कांवड़िये विशाल की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुदकमा दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना भवन थाना प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि मामूली झगड़ा था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed