{"_id":"5e73be6e8ebc3e72b11789d4","slug":"youths-jammed-the-highway-for-refusing-to-play-in-the-field-shamli-news-mrt474423830","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान में खेलने से मना करने पर युवाओं ने हाईवे पर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान में खेलने से मना करने पर युवाओं ने हाईवे पर जाम लगाया
विज्ञापन
शामली झिंझाना रोड पर प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : SHAMLI
मैदान में खेलने से मना करने पर युवाओं ने हाईवे पर जाम लगाया
शामली। आरके डिग्री कालेज शामली के मैदान में खेलने से मना करने के विरोध में युवाओं ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने युवकों को समझाकर जाम खुलवाया।
मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित आरके पीजी कालेज है। कालेज के खेल मैैदान में कुछ युवा दौड़ व अन्य खेल प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचे। युवाओं का कहना था कि कालेज से कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उन्हें खेलने से मना कर दिया। इसके बाद युवाओं ने मैदान के सामने हाईवे पर ही जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवाओं का आरोप है कि कालेज प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि खेलने के बहाने कुछ युवक कालेज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवाओं को समझाया कि जिले में धारा 144 लागू है। बिना अनुमति कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। पुलिस ने युवाओं से कहा कि उनकी जो भी समस्या है वे 31 मार्च के बाद डीएम से मिलकर अवगत कराएं। पुलिस के समझाने पर युवाओं ने जाम खोल दिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। इस अवसर पर चौधरी अमन देशवाल, सचिन, फुरकान, वसीम, रजत, अक्की, शुभम देशवाल, अंकित, अक्षय देशवाल, सिद्धांत, अभिषेक, आकाश, वतन सिंह तोमर, मोहित मलिक आदि मौजूद रहे। उधर, कालेज प्राचार्य अरविंद कुमार का कहना है कि खेल मैदान कालेज का है। कालेज का गेट बंद रहता है, लेकिन सड़क की तरफ से कुछ युवक गेट के ऊपर से चढ़कर मैदान में पहुंचकर कालेज की संपत्ति केे नुकसान पहुंचाते है। इस वजह से उन्हें रोका गया है।