फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youths in a car behaved arrogantly, beat up two youths, video goes viral

Shamli News: कार सवार युवकों की दबंगई, दो युवकों को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 31 Aug 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youths in a car behaved arrogantly, beat up two youths, video goes viral
चौसाना। शनिवार रात कार सवार युवकों ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबंगई दिखाते हुए दो युवकों की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई के दौरान वीडियो भी बनाए गए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन

गढ़ी हसनपुर के मदरसे में पढ़ाने वाले कारी रिजवान रविवार को दोपहिया वाहन से चौसाना जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार युवकों ने गलत तरीके से कार चलाकर उन्हें परेशान किया और कार की खिड़की खोलकर गिरा दिया। विरोध करने पर कहासुनी हुई, जिसके बाद पठानपुरा मार्ग पर युवकों ने उन्हें रोककर पीटा। वहीं, दूसरी घटना चौसाना के मुख्य बाजार में हुई। आरोप है कि कार सवार युवकों ने शाहिद को घेर लिया और उसकी पिटाई की। आरोपियों ने इस घटना का भी वीडियो बना लिया। जांच अधिकारी राहुल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दोनों घटनाओं में युवकों की पिटाई के वीडियो बनाए गए। इन वीडियो को बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। इन वीडियो के वायरल होने से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राहुल ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed