फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth went to Yamuna river to bathe sheep, drowned

Shamli News: भेड़ों को नहलाने यमुना नदी गया युवक डूबा

Sat, 10 Jun 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth went to Yamuna river to bathe sheep, drowned
यमुना नदी के मंगलवारा घाट पर डूबे व्यक्ति की तलाश करते गोताखोर तथा इकट्ठा हुए ग्रामीण
चौसाना (शामली)। मंगलौरा स्थित यमुना नदी में भेड़ नहलाने के दौरान 30 वर्षीय बिंदर निवासी ऊदपुर डूब गया। आसपास के लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिडौली से क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश की गई। लेकिन युवक का पता नहीं लगा।
विज्ञापन




चौसाना के गांव ऊदपुर निवासी बिंदर पुत्र बीर सिंह भेड़ पालन कर परिवार को पालता था। परिवार में पत्नी गीता व तीन छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे मंगलौरा स्थित माढ़ी के पास यमुना नदी में भेड़ों को नदी में नहलाने के लिए गया था तभी यमुना नदी की गहराई में समा गया। आसपास की ग्रामीणों ने भेड़ों को बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाया और उच्चाधिकारियों को सूचित कर पीएसी के गोताखाेरों की मांग की गई।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद भी कोई सफलता हासिल नहीं हुई। यमुना में डूबे युवक के परिजनों ने हरियाणा के पानीपत से भी गोताखाेरों को बुलाया है। वहीं लापता के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक की पत्नी गीता ने बताया कि परिवार में वह एकमात्र काम करने वाला व्यक्ति था। सूचना पर एसडीएम विजय शंकर मिश्रा व तहसीलदार सचिन वर्मा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




- एसडीएम के रवैये का ग्रामीणों ने किया विरोध



यमुना नदी में डूबे युवक की सूचना पर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप है कि उपजिलाधिकारी की कार्यशैली सही नहीं रही। परिजनों ने प्रशासन की कार्यशैली को तमाशा बताते हुए जिलाधिकारी को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। उपजिलाधिकारी का कहना है कि हमने सभी जानकारी पुलिस से ली है। अगर जरूरत पड़ी तो एनडीआरएफ को भी बुलाया जाएगा। वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।




- पोकलेन मशीनों से बने हैं नदी में बड़े-बड़े कुंड



सरकार द्वारा राजस्व प्राप्ति के लिए तीन महीने के लिए खनन करने के पट्टे किए जाते हैं। लेकिन नियमानुसार खनन न होकर बड़ी बड़ी पोकलेन मशीनों से खनन होता है, जिससे नदी में बड़े बड़े कुंड बन जाते हैं, जो लोगों की जान ले रहे हैं। इसी तरह बीते दिन बिडौली में हुए हादसे में तीन जानें चली गईं। ग्रामीणों ने मंगलोरा में 50-50 फीट गहरे गड्ढे होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed