फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth missing in suspicious circumstances including vehicle

गाड़ी सहित संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुआ युवक

Mon, 10 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth missing in suspicious circumstances including vehicle
गाड़ी सहित संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुआ युवक
विज्ञापन

कैराना। दो दिन पहले बुक पर कार लेकर गया युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। युवक का मोबाइल फोन भी बंद मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

रविवार शाम गांव रामडा निवासी शमीम ने बताया कि उसका छोटा भाई हाफिज शमशाद अपनी ही स्कार्पियो गाड़ी बुक पर चलाने का काम करता है। शनिवार सुबह शमशाद घर से गाड़ी लेकर कैराना टैक्सी स्टैंड के लिए गया था। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर फोन किया तो रिंग तो जाती रही लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। उसके बाद रात 11 बजे तक कई बार उसे फोन किया लेकिन रिंग जाने के बावजूद भी कॉल रिसीव नहीं की गई। रात करीब सवा 11 बजे एक दूसरे नंबर से शमशाद ने अपने भतीजे फरीद को फोन करके केवल इतना ही कहा कि वह बुक लेकर मथुरा आया है। सुबह तक वापस आ जाएगा। इतना कहते ही उधर से कॉल कट गई। इसके बाद दोनों नंबर बंद हो गए और पूरा दिन बीत जाने के बाद भी न तो फोन आया और न ही उसका कोई पता चला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि रविवार को सर्विलांस की छुट्टी होने के बावजूद एसटीएफ को दोनों नंबर ट्रेस करने का कहा गया है। जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed