{"_id":"69e29105a397079c600a7900","slug":"youth-killed-three-others-injured-in-lightning-strike-shamli-news-c-26-1-sal1002-163617-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली गिरने से युवक की मौत, तीन अन्य झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली गिरने से युवक की मौत, तीन अन्य झुलसे
Sat, 18 Apr 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
शामली के गांव लांक में बिजली गिरने से मरे अंकित का फाइल फोटो।
- फोटो : 1
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में शुक्रवार शाम गेहूं की थ्रेसिंग करने गए मजदूर अंकित कश्यप उर्फ सचिन (22) की बिजली गिरने से मौत हो गई जबकि उसका ताऊ, तहेरा भाई और एक अन्य चपेट में आकर झुलस गए।
गांव लांक निवासी अंकित कश्यप मजदूरी पर अपने ताऊ तेजवीर (55), तहेरे भाई ब्रह्मपाल (29) और पड़ोसी सुमित के साथ खेत में मशीन से गेहूं की थ्रेसिंग करने गए थे। थ्रेसिंग के दौरान शाम को बूंदाबांदी होने पर थ्रेसिंग का काम रोक दिया। इसी दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरी।
बिजली की चपेट में आकर अंकित गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि अन्य तीनों चपेट में आने से मामूली रूप से घायल हुए और बेहोश हो गए। कुछ ही देर बाद तीनों को होश आया। गंभीर हालत में अंकित को शामली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी गांव में पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने से मौके पर गड्ढा भी बन गया था।
अंकित की शादी करीब पांच महीने पहले नवंबर 2025 में हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता भी मजदूरी पर गए हुए हैं, उन्हें भी हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत से परिजनों में गम और गांव में शोक का माहौल है।