{"_id":"6727c535780aa3fe6e079b14","slug":"youth-had-committed-suicide-in-gadhipukhta-post-mortem-report-revealed-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131135-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गढ़ीपुख्ता में युवक ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गढ़ीपुख्ता में युवक ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Mon, 04 Nov 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। कस्बा गढ़ीपुख्ता में तीन दिन पहले पेड़ से लटके मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की थी। मृतक के पिता ने उस समय युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई।
कस्बा गढ़ीपुख्ता में बस स्टैंड के निकट तीन दिन पहले शुक्रवार सुबह बेरी के पेड़ से मोहल्ला जैनपुरी निवासी 35 वर्षीय सचिन उपाध्याय का शव लटका हुआ मिला था। युवक का शव पेड़ से कपड़े के सहारे लटका हुआ था और उसके पैर मुड़े हुए जमीन से लगे थे। मृतक के पिता महेंद्र ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की थी, लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। इससे स्पष्ट है कि युवक ने आत्महत्या की थी। इस मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।