{"_id":"5ec963f78ebc3e90743f39c7","slug":"youth-falls-due-to-bike-slipping-dies-shamli-news-mrt483101155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से एक घायल, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से एक घायल, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक फिसलने ने गिरा युवक, मौत
थानाभवन। ऊन मार्ग पर बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। परिजनों ने इस संबंध में किसी भी पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा निवासी गालिब पुत्र अब्दुल गफ्फार (17) अपने साथी सुभान पुत्र साजिद के साथ शनिवार सुबह करीब छह बजे बाइक से थानाभवन सामान लेने के लिए निकला। जैसे ही वह भनेड़ा गांव से कुछ दूरी पर चला, तो अचानक से उनकी बाइक फिसल गई। दोनों घायल होकर सड़क पर किनारे जा गिरे। शोरशराबा होने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने गालिब को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुभान को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी प्रभाकर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने शव को उनके सुपुर्द कर दिया।