फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth drowned while taking bath in Yamuna

Shamli News: यमुना में नहाते समय युवक डूबा

Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned while taking bath in Yamuna
शामली, कैराना। यमुना नदी में अपने साथियों के साथ नहाने आया बिहार निवासी युवक नए यमुना पुल के पिलर के नीचे बने कुंड में डूब गया। गोताखारों ने यमुना में मजदूर को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिहार के जनपद गोपालगंज निवासी और पानीपत धागा फैक्टरी में काम करने वाला रंजीत (26) अपने चार अन्य साथियों के साथ यमुना में नहाने आया था। पांचों युवक हरियाणा की ओर से यमुना नदी में नहाने लगे। इस दौरान रंजीत व एक अन्य साथी यमुना में तैरते हुए यमुना नदी के नए छह लेन पुल के पिलर के पास आ गए। पुल के पिलर के पास बने कुंड में दोनों युवक डूबने लगे। रंजीत का साथी तो किसी तरह यमुना से बाहर आ गया लेकिन रंजीत पुल के पिलर के पास बने गहरे कुंड में समा गया।
विज्ञापन

साथियों के शोर मचाने पर प्राईवेट गोताखारों ने यमुना में छलांग लगा दी तथा रंजीत को तलाश किया। गोताखोरों ने नाव से भी युवक की तलाश की। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। रंजीत के साथियों ने बताया कि रंजीत पानीपत की धागा फैक्टरी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रविवार को पानीपत में अवकाश के कारण यमुना में आते है नहाने

रविवार को पानीपत में सरकारी व साप्ताहिक अवकाश रहता है। गर्मी के मौसम में नौकरी पेशा व व्यापारी तथा मजदूर यमुना में नहाने के लिए आते हैं। रविवार को हरियाणा के लोग अपनी मर्जी के हिसाब से यमुना में नहाते हैं। लेकिन उन्हें यमुना के गहरे कुंड व गड्ढों का पता नहीं होता और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

- नए पुल के पिलर के नीचे 15 फीट गहरा है सरियों का जाल

यमुना नदी पर बनाए गए छह लेन के नए पुल के पिलरों के नीचे से पानी को निकालने के लिए करीब 15 फीट गहरे बाॅक्स बने हैं। जिससे बाढ़ के दिनों में पानी की टक्कर से पिलर को नुकसान न हो तथा पानी पिलर के नीचे से गुजर जाए। पिलर की मजबूती के लिए उसके नीचे सरियों का जाल बनाया गया है। गोताखोर नौशाद आदि ने बताया कि रंजीत भी पिलर के नीचे बने सरियों के जाल के अंदर चला गया। उसको तलाश करने के दौरान उनके पैर भी सरियों के जाल के कारण घायल हो गए। जाल के अंदर जाकर तलाश करने में उनको भी खतरा हो सकता है। सरिया के जाल के आगे बारीक जाली लगाई जानी चाहिए। जिससे पानी आगे गुजर जाए और सरियों के अंदर कोई न फंस सके।


- 14 दिन में कैराना में पांच लोग डूबे
पिछले 14 दिन के अंदर कैराना यमुना नदी में तीन किशोरों सहित पांच लोग डूब चुके हैं। झिंझाना क्षेत्र में भी अभी तक चार लोग यमुना की भेंट चढ़ चुके हैं।
कैराना यमुना नदी में 28 मई को हरियाणा के जनपद करनाल के थाना घरौंडा के गांव कोहंड निवासी 45 वर्षीय ईश्वर व 17 वर्षीय काला की डूबने से मौत हो गई थी। तीन जून को मवी नई बस्ती निवासी 12 वर्षीय फैजान यमुना में डूब गया था जिसका आज तक पता नहीं चल सका। सात जून को मंडावर निवासी 15 वर्षीय मुज्जकिर की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को भी 26 वर्षीय मजदूर रंजीत यमुना में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed