फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth dies due to electric shock

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 18 Jun 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock
बाबरी। क्षेत्र के गांव कैड़ी में बुधवार देर शाम को खंभे में आए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गांव कैड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह(40) बुधवार देर शाम घर से किसी काम जा रहा था। रास्ते में घर स कुछ दूरी पर लगे खंभे में करंट आया था। अचानक सुरेंद्र खभे से टच हो गया। करंट लगने से वह वहीं गिर गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कैड़ी गांव में युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हुई है। परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed