फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth dies by drowning in Yamuna

यमुना में डूबने से हरियाणा के युवक की मौत

Sat, 13 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in Yamuna
यमुना में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन

कैराना (शामली)। यमुना नदी में नहाते समय डूबने से हरियाणा निवासी 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना पर हरियाणा और यूपी का पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद शव को यमुना नदी से बाहर निकाला। बाद में परिजन शव को अपने साथ ले गए।

हरियाणा के जिला करनाल थाना क्षेत्र के घरौंडा के गांव गढ़ी भरल निवासी अख्तर का खेत यूपी के गांव बसेड़ा के पास यमुना नदी के पार है। शनिवार दोपहर अख्तर का 20 वर्षीय पुत्र आमिर अपने खेत पर आया हुआ था। इसी बीच तेज गर्मी के चलते आमिर यमुना नदी में नहाने के लिए घुस गया। नहाते समय आमिर यमुना में डूबने लगा तो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचा दिया। इसी दौरान कुछ युवकों ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर कैराना एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हरियाणा के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर आ गए थे। दो घंटे की मशक्कत के बाद आमिर के शव को यमुना से बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना में डूबने से हरियाणा निवासी आमिर की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed