{"_id":"6a0775fb8f7a536b9406e19f","slug":"youth-congress-protests-against-neet-paper-leak-and-inflation-shamli-news-c-26-1-sal1002-165485-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नीट पेपर लीक और महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नीट पेपर लीक और महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
Sat, 16 May 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 16 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना में मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता । संवाद
झिंझाना। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सींगरा स्थित मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन कर नीट परीक्षा में पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को तत्काल भंग करने तथा परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही कोऑपरेटिव सोसाइटियों में रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की भी मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में नासिर चौधरी, सलमान राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में नासिर चौधरी, सलमान राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
