{"_id":"6aef30f2bc0120e27f07c22c","slug":"youth-beaten-in-kairana-while-returning-after-putting-up-decorative-lights-at-a-police-outpost-shamli-news-c-26-1-smrt1048-177693-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कैराना में पुलिस चौकी पर झालर लगाकर लौट रहे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कैराना में पुलिस चौकी पर झालर लगाकर लौट रहे युवक को पीटा
विज्ञापन
स्वामी यशवीर महाराज के धरना-प्रदर्शन की चेतावनी देने के बाद प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कस्बा कैराना में शुक्रवार रात को किला गेट चौकी पर झालर लगाकर लौट रहे युवक नितिन की दूसरे वर्ग के दो युवकों ने पिटाई कर दी। इस मामले में बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर गोवर्धन पूजा वाले दिन आरोपियों के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
कस्बा कैराना के मोहल्ला बिसातियान निवासी नितिन ने बताया कि वह शुक्रवार की रात को दिवाली के पर्व पर किला गेट पुलिस चौकी पर झालर लगाकर घर लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ला आलकलां निवासी आसिफ व मोहल्ला आलखुर्द निवासी अमजद ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी।
इस मामले में शनिवार को स्वामी यशवीर महाराज ने वॉट्सएप ग्रुप में वीडियो वायरल की, जिसमें आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे वर्ग के जनप्रतिनिधियों के इशारे पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो वे गोवर्धन पूजा वाले दिन आरोपियों के मकान के सामने धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही वहीं पर गोवर्धन पूजा और भंडारा करेंगे।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कैराना कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।