{"_id":"586d468e4f1c1bdd6915939a","slug":"young-men-from-the-car-collision-killed-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया है।
शहर के मोहल्ला नानुपुरा निवासी दानिश (24) पुत्र जमील बुधवार सुबह किसी काम से कैराना गया था। दोपहर करीब ढाई बजे वह कैराना से बाइक पर लिफ्ट लेकर शामली की तरफ आ रहा था। बाइक को कंडेला निवासी सचिन पुत्र पारस चला रहा था। जब उनकी बाइक शामली में कैराना मार्ग पर गुलजारीवाला मंदिर के पास पहुंची, तो विपरीत दिशा से आए कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
राहगीरों ने दोनों घायल युवकों को कैराना रोड पर ही प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने दानिश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन को भर्ती कर लिया। सूचना पर दानिश के परिवार के लोग अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन
उधर, नगर पंचायत बनत के संविदा कर्मी बुधवार शाम सड़क किनारे खंभे पर स्ट्रीट लाइटें ठीक कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आई ट्रैक्टर ट्राली ने खंभे के सहारे लगाई गई सीढ़ी में टक्कर मार दी। प्रमोद मोहल्ला हकीकतनगर, नंदू और बिट्टू निवासी रविदासपुरी घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि जयंतर पाल सिंह और आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
हादसे में दो युवक घायल, एक गंभीर
चैसाना। बिडौली मार्ग पर खोडसमा गांव के निकट घने कोकरे के कारण एक कार गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉले के नीचे जा घुसी। जिसमें चालक सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना के बाद घायलों को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वही आरोप है कि डायल 100 को सूचना के बाद भी पुलिस नही पहुंच सकी।
बीनपुर जिला सहारनपुर निवासी टीनू अपने एक अन्य साथी के साथ किसी काम के लिए करनाल जा रहा था उसी दौरान जैसे ही बिडौली, चैसाना मार्ग के खोडसमा गांव के निकट पहुंचा तो घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण गन्ने से लदे ट्रॉले के नीचे जा घुसी। जिससे टीनू व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि गन्ने से लदे ट्रॉले रात्रि में चलते हैं और लाइट का प्रयोग भी नहीं करते जिससे बिडौली चौसाना मार्ग पर हादसा हो जाता है। घायल दोनों व्यक्तियों को ग्रामीणों ने करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां टीनू की हालात गंभीर बताई गयी है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि डायल 100 की कार को सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंच सकी। जिस पर ग्रामीणों ने अफसोस जताया।