{"_id":"635c1e910f023a7c8a510227","slug":"young-man-slapped-on-suspicion-of-theft-video-viral-shamli-news-mrt611265213","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
विज्ञापन
कांधला मोहल्ला शेखजादगान में चोरी के शक में युवक की पिटाई करते लोग
- फोटो : SHAMLI
चोरी के शक में युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
शामली, कांधला। मोहल्ला शेखजादगान में एक युवक को हेयर सैलून की दुकान से बाल काटने की मशीन चोरी करने के शक में लोगों ने पकड़ लिया और थप्पड़ जड़ दिए। युवक के थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मोहल्ला शेखजादगान निवासी रवि की मोहल्ले में ही हेयर सैलून की दुकान है। आरोप है कि एक नशेड़ी युवक ने बाल काटने की मशीन चोरी कर ली। दुकानदार सहित आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और युवक को कई लोगों ने थप्पड़ जड़ दिए। युवक को थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में आरोपी को चेतावनी देकर भगा दिया। इस मामले में अभी तक पुलिस से किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की। पुलिस ने वायरल वीडियो की जानकारी से इनकार किया है।
गौरतलब है कि कई दिन पूर्व में भी कस्बे के यूको बैंक के निकट कई लोगों ने मिलकर एक युवक को मोबाइल चोरी करने के शक में पकड़ कर सीमेंट के खंभे से बांधकर पिटाई की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शांति भंग में चालान किया था।