{"_id":"6a665a01eec31cd73500c799","slug":"young-man-lay-down-in-front-of-a-train-during-the-day-lost-his-life-after-being-run-over-at-night-shamli-news-c-26-1-sal1002-170498-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिन में युवक ट्रेन के आगे लेटा, रात में कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिन में युवक ट्रेन के आगे लेटा, रात में कटकर दी जान
Mon, 27 Jul 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कांधला के एलम निवासी अनुज पंवार का फाइल फोटो
कांधला (शामली)। कस्बा एलम निवासी अनुज पंवार (23) ने शनिवार देर रात कांधला रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने शनिवार को दिन में बागपत जनपद के बुढ़पुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे लेटकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन ट्रेन चालक की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजन उसे घर ले आए थे।
कस्बा एलम निवासी अनुज पंवार शनिवार दोपहर में बुढ़पुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पटरी पर लेट गया था। चालक ने समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे उसकी जान बच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए थे।
बताया गया कि घर पहुंचने के बाद अनुज का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। आवश्यक कार्रवाई और पूछताछ के बाद देर रात उसे परिजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया था। देर रात में अनुज फिर घर से निकल गया और कांधला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अनुज पंवार तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके दोनों बड़े भाइयों अजय पंवार और आलोक की शादी हो चुकी है। दिन में जान बच जाने के बाद देर रात युवक द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी है।