फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man hanged

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 19 Feb 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged
गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के गांव ताना में एक युवक ने बृहस्पतिवार को फांसी लगा ली। ग्रामीणों से जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। उस समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ताना निवासी 24 वर्षीय मौजीराम पानीपत स्थित फैक्टरी में नौकरी करता था। उसकी दो साल पूर्व शादी हुई थी। उसकी एक साल की पुत्री भी है। वह बुधवार को अपनी पत्नी व पुत्री के साथ गांव आया था। यहां बृहस्पतिवार सुबह घर का मुख्य द्वार नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने घर जाकर देखा तो मौजीराम कमरे में छत के कुंडे से फांसी पर लटका था। उस समय घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने गढ़ीपुख्ता पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ करने पर पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार को मौजीराम के ससुराल वाले आए थे। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वे मौजीराम की पत्नी को लेकर चले गए। इसके बाद वह घर में अकेला था। मौजीराम के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उसका बड़ा भाई कल्लू पंजाब में मजदूरी करता है। पुलिस ने उसे मौजीराम की मौत की जानकारी दे दी है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई के आने का इंतजार है। यदि वह तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed