{"_id":"5e10dd3a8ebc3e881d0f9e9c","slug":"young-man-accused-of-marrying-a-woman-from-meerut-fraudulently-shamli-news-mrt462133398","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ मेडिकल पुलिस टीम की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ मेडिकल पुलिस टीम की दबिश
विज्ञापन
युवक पर मेरठ की युवती से धोखे से शादी करने का आरोप
चौसाना (शामली)। धोखे से पहली पत्नी के होते हुए दूसरी युवती से शादी करने के आरोपी की तलाश में मेरठ मेडिकल थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव गंगारामपुर में दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। युवक पर आरोप है कि उसने अपने को आईआरएस रेलवे अधिकारी बताया था।
शुक्रवार रात को मेरठ मेडिकल थाने की पुलिस टीम ने चौसाना चौकी पुलिस के साथ क्षेत्र के गांव गंगारामपुर में दबिश दी। चौसाना चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ मेडिकल पुलिस ने बताया कि मेरठ की युवती की तरफ से उनके थाने में दिसंबर माह में गंगारामपुर निवासी विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करती थी। उस दौरान उसकी आरोपी से दोस्ती हो गई थी। युवक ने अपने को रेलवे में आईआरएस अधिकारी बताकर पिछले साल अक्तूबर माह में शादी कर ली थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के समय पूरा रौब रुतबा दिखाते हुए सुरक्षा गार्ड रखे गए थे और मेरठ के एक पुलिस अधिकारी भी शादी में शामिल हुए थे। पीड़िता के मुताबिक उसके शादीशुदा होने का पता उस समय चला था, जब दिसंबर माह में वे अपने घर गए थे। उसने जब फोन किया तो उनकी पत्नी ने फोन रिसीव किया था। इस मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दबिश के दौरान आरोपी का पिता छत से कूदकर फरार हो गया था। आरोपी के न मिलने पर मेरठ की पुलिस टीम लौट गई।