फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man accused of demanding extortion of Rs 5 lakh

Shamli News: युवक ने लगाया 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Fri, 02 Feb 2024 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Young man accused of demanding extortion of Rs 5 lakh
कांधला। नगर के मोहल्ला खेल निवासी एक व्यक्ति ने दबंगों पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पांच लाख नहीं देने पर बच्चों के अपहरण की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला रुपयों के लेनदेन का निकला।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खैल निवासी आस मोहम्मद पुत्र शमशुदीन कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बृहस्पति को डीएम शामली से मिलकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ला खैल निवासी एक व्यक्ति आये दिन अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे पांच लाख की रंगदारी मांगता है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है कि रुपये नहीं दिए तो उसके बच्चे का अपहरण कर लिया जाएगा। आरोपी पीड़ित की गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी के साथ छेड़छानी भी करता है। पीड़ित ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। रंगदारी की सूचना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी परविंदर कुमार ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि आस मोहम्मउद का विपक्षी पर चालीस हजार रुपये का लेनदेन है। इसमें दोनों के बीच बाद में समझौता हो गया। रंगदारी का आरोप गलत है। पीड़ित ने कार्रवाई से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed