{"_id":"5e1a1a8a8ebc3e8792797e23","slug":"you-called-me-sherawalie-shamli-news-mrt463342455","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए...
विज्ञापन
तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए...
कांधला। मां शाकुंभरी देवी जयंती के उपलक्ष्य में जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें गायकों ने भजन प्रस्तुत कर मां का गुणगान किया। जागरण में देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
शुक्रवार रात मोहल्ला रायजादगान स्थित सिद्ध पीठ सूरजकुंड महादेव मंदिर में मां श्री शाकुंभरी देवी जयंती के उपलक्ष्य में जागरण आयोजित किया गया। जिसमें आचार्य शशि भूषण के द्वारा मां की विधिवत पूजा अर्चना कराई। मां की ज्योति प्रज्वलित करने के बाद जागरण का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम नगर के अंकुर कृष्णा के द्वारा गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। सुनील भारती ने तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए सहित कई गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी। मेरठ के शालू चौधरी ने एक के बाद भजन सुनाकर माता का गुणगान किया। हरियाणा के करनाल से पहुंचे भजन गायक दलजीत राणा के द्वारा माता शाकुंभरी देवी, श्रीबालाजी महाराज के भजन प्रस्तुत किए गए। शनिवार सुबह जागरण के समापन पर माता श्री शाकुंभरी देवी की मंगला आरती के पश्चात जागरण को संपूर्ण किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान लोकेश गोयल, अनिल, नीरज गुप्ता, पंकज गर्ग, कन्हैया चावला, राम कुमार, पंडित जनार्दन शर्मा, पप्पू सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गुलशन खन्ना ने किया।