फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   You are going with the police today, with whom will you go tomorrow?

आज पुलिस के साथ जा रहे हो, कल किसके साथ जाओगे

Fri, 11 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
You are going with the police today, with whom will you go tomorrow?
शामली : कांधला के गांव डुंडूखेड़ा में वोट डालने के लिये पुलिस सुरक्षा में जाते वोटर। - फोटो : SHAMLI
शामली। कैराना थाना क्षेत्र के डुंडूखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान कई लोगों को मतदान करने से रोका गया। जिस पर इन लोगों ने अधिकारियों और नेताओं से शिकायत की। इस शिकायत को समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस के सुरक्षा घेरे में ये लोग वोट डालने पहुंचे। कतार में लगे इन लोगों के चेहरे पर खौफ साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने मतदान से पांच जनवरी को ही निर्वाचन आयोग से शिकायत कर हिंदू बाहुल्य बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स लगाने की मांग की थी। 32 बूथों की सूची सौंपते हुए आरोप लगाया था कि इन बूथों पर पूर्व के चुनावों में गरीब-मजदूर वर्ग के लोगों को मतदान करने से रोका गया था। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने बूथ संख्या 347 से 350 पर मतदाताओं को डरा-धमकाकर मतदान करने से रोकने की शिकायत ट्विटर पर की गई। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। क्यूआरटी तत्काल मौके पर पहुंची। मतदाताओं को सुरक्षा के बीच मतदेय स्थल पर ले जाया गया। मतदान की लाइन में लगे मतदाताओं का कहना था कि दबंग लोग उन्हें धमकाकर वोट डालने से रोक रहे थे। पुलिस के सामने भी उन्होंने धमकी दी कि आज पुलिस के साथ जा रहे हो, कल किसके साथ जाओगे।
विज्ञापन

डुंडूखेड़ा में युवकों को मतदान करने से रोका, मारपीट
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा में मतदान के दौरान दो युवकों के साथ मारपीट की गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी आबिद व शौकीन नाम के दोनों युवक अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर मतदान करने जा रहे थे। आरोप है कि दबंग लोगों ने दोनों युवकों के साथ अभद्रता करते हुए मतदान करने से जाते हुए रोकने का प्रयास किया गया। दोनों ने विरोध करने पर दोनों युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया है। मामले को लेकर मौके पर जबरदस्त हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग करते हुए एकत्रित लोगों को मौके से हटा दिया। और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल दोनों युवकों का उपचार कराने के पश्चात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

शामली : कांधला सीएचसी में गांव डुंडूखेड़ा में विवाद में घायल युवक उपचार के  पहुंचा अस्पताल।

शामली : कांधला सीएचसी में गांव डुंडूखेड़ा में विवाद में घायल युवक उपचार के पहुंचा अस्पताल।- फोटो : SHAMLI

शामली : कांधला के गांव डुंडूखेड़ा में मतदाताओं का रोके जाने के दौरान सुनसान पड़ा बूथ।

शामली : कांधला के गांव डुंडूखेड़ा में मतदाताओं का रोके जाने के दौरान सुनसान पड़ा बूथ।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed