फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga is India's method, every country is adopting it

Shamli News: योग भारत की पद्धति, अपना रहा हर देश

Mon, 27 Feb 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Feb 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yoga is India's method, every country is adopting it
शामली, थानाभवन। सिद्ध पीठ मंदिर कचोरीनाथ में आयोजित योग शिविर में योगाचार्य ने विशेष यौगिक क्रियाओं से लोगों को रोग निवारण करने उपाय बताए। उद्घाटन अवसर पर ऋषिकेश से आए योगी विकास ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को अपनी हस्तलिखित पुस्तक योग शिक्षण व प्रबंधन भेंट की।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सेवा संघ के तत्वावधान में आदि योगी योग केंद्र के द्वारा रविवार को मंदिर कचौरीनाथ में प्रारंभ त्रिदिवसीय योग शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया। उन्होंने कहा सबसे पहला धन स्वस्थ शरीर है। योग के माध्यम से शरीर निरोगी बनता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योग को भी एक माध्यम बनाया है। योग भारत की पौराणिक पद्धति है, जिसे विश्व में हर देश अपना रहा है।
विज्ञापन

आचार्य ओमवीर आर्य ने कहा कि योग केवल शारीरिक क्रिया ही नहीं है, अपितु योग के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाया और इंद्रियों को भी वश में किया जा सकता है। योग शिविर के योगाचार्य अंकित पुण्डीर और अंकित शर्मा ने कहा कि आध्यात्मिक एवं शारीरिक उन्नति का सोपान योग वर्तमान समय के भागदौड़ भरे जीवन में बहुत दूर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में सर्वाइकल, आर्थराइटिस, हृदय रोग, अनिद्रा, अस्थमा, कब्ज, उच्च रक्तचाप, मोटापा, उदर रोग, मधुमेह आदि रोगों से संबंधित योग क्रियाएं बताईं जाएंगी। कार्यक्रम में डॉ. जयपाल राणा, ओमवीर आर्य, प्रधान संगठन अध्यक्ष अशोक पुंडीर, श्री सत्य सनातन धर्म सेवा संघ अध्यक्ष सचिन गोयल, रविंद्र गोयल, प्रेमचंद, आशीष सिंघल, कुशलपाल प्रधान, संजय सैनी प्रधान, अजय सिंह शेरपाल, अनिल सिंह प्रधान, राजवीर सिंह प्रधानाचार्य, मंडल कार्यवाह परीक्षित, बृजपाल प्रधान, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed