फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga Guru of Koodana is in China

कुड़ाना के योग गुरु चीन में छाए

Thu, 08 Jun 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Yoga Guru of Koodana is in China
yoga - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। योग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शामली पहचान बना रहा है। योग को लेकर देश में जुनून है, तो यहां के योग शिक्षक सुदूर देशों में योग की अलख जगा रहे हैं। जिले के गांव कुड़ाना के एक दर्जन से ज्यादा युवक इन दिनों चीन के विभिन्न शहरों में संचालित इंस्टीट्यूट में बतौर योग शिक्षक कार्य कर रहे हैं और योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही हैं। शामली से छह किमी दूर स्थित गांव कुड़ाना के युवाओं के योग गुरु बनने से इस गांव की  अलग ही पहचान है। गांव के जगवीर सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने करीब 17 वर्ष पूर्व दिल्ली के मोरारजी देसाई इंस्टीट्यूट से योग की पढ़ाई की थी। 
विज्ञापन


पढ़ाई पूरी होने पर धर्मेंद्र को चीन के शंघाई शहर स्थित इंस्टीट्यूट में बतौर योग शिक्षक ऑफर मिला, जिसके बाद धर्मेंद्र चीन चला गया। चीन में धर्मेंद्र ने खूब लोकप्रियता हासिल की और अपने शिष्य तैयार किए। अब वह चीन के शंघाई शहर में अपने दो योग प्रशिक्षण सेंटर चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धर्मेंद्र ने गांव के युवाओं को योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद गांव के अन्य युवा भी हरिद्वार और दिल्ली से योग की पढ़ाई पूरी कर चीन चले गए। 

गांव के ही पंकज मलिक पिछले 10 वर्ष से चीन के नानथॉंग और विकास मलिक शंघाई में योग शिक्षा दे रहे हैं। आज कुड़ाना गांव के 15 युवा चीन के अलग-अलग शहरों       में योग शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। 


गांव का नाम करना था रोशन : धर्मेंद्र       
शामली। चीन के शंघाई में योग शिक्षक धर्मेंद्र मलिक ने व्हाटसएप वीडियो कॉलिंग में बताया कि वह शुरू से ही अपने परिवार और गांव का नाम            रोशन करना चाहता था। स्वास्थ्य के प्रति सजग था, इसलिए योग शिक्षा   गृहण की। शिक्षा  पूरी होने के बाद ही चीन में योग शिक्षक बनने का मौका मिल गया। इसके बाद परिवार ने गांव के अन्य युवाओं को भी योग के क्षेत्र           में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

कौन किस शहर में दे रहा है योग शिक्षा  
1. विकास मलिक    डालियन      
2. नीरज मलिक    बीजिंग      
3. रोहित कुमार    सूजो      
4. विकास मलिक    शंघाई      
5. राहुल मलिक    सूजो      
6. मोहित कश्यप    शंघाई      
7. सुभाष मलिक    शंघाई      
8. मोनू राठी        सूजो      
9. रमन मलिक    हांककांग      
10. रोहित मलिक    शंघाई      
11. पंकज मलिक    नानथोंग      
12. अनिवेश राठी    नानथोंग      
13. विपुल मलिक    सूजो      
14. रवींद्र मलिक    सूजो      
15. विवेक मलिक    डालियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed