फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna water level increased by 20 cm

Shamli News: यमुना के जलस्तर में 20 सेंमी की वृद्धि

Sat, 26 Jul 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 26 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased by 20 cm
कैराना। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार सुबह यमुना का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़कर 229.20 मीटर पर पहुंच गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है और खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से 14,523 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड यमुना में छोड़ा गया, जिससे जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई। शनिवार सुबह तक नदी का जलस्तर 229.20 मीटर दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 20 सेंटीमीटर अधिक है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बैराज से 11,591 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया, जो पहले की तुलना में थोड़ा कम है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन यदि बैराज से जलप्रवाह और बढ़ा, तो निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed