Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna bridge ready on Meerut-Karnal highway

Shamli News: मेरठ-करनाल हाईवे पर यमुना पुल बनकर तैयार, तीन राज्यों के वाहनों से मिलेगी जाम से मुक्ति

Tue, 27 Jun 2023 04:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2023 04:38 PM IST
सार

लंबी प्रतीक्षा के बाद हरियाणा के करनाल जिले की सीमा पर बिडौली में यमुना नदी पर दो लेन का नया पुल बनने के बाद वाहनों का आवागमन इसी माह शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Yamuna bridge ready on Meerut-Karnal highway
कैराना में यमुना नदी

विस्तार

शामली में दो साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद हरियाणा के करनाल जिले की सीमा पर बिडौली में यमुना नदी पर दो लेन का नया पुल बनकर तैयार हो गया है। इसी माह पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। जिससे हरियाणा, यूपी और पंजाब के वाहन चालकों की राह आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब और यूपी को जोड़ने वाले बिडौली में यमुना नदी पर दो लेन का 33 साल पुराना पुल है। इस पुल पर वाहनों का अधिक दबाव होने पर जाम की समस्या बनी रहती थी। शामली जिला बनने के अखिलेश सरकार में मेरठ-करनाल हाईवे मेरठ से लेकर हरियाणा सीमा पर बिडौली यमुना नदी सीमा तक पीडब्ल्यूडी ने निर्माण किया था।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार ने मेरठ से लेकर करनाल सीमा तक बाईपास और उपरिगामी पुल को छोड़कर चौड़ीकरण कार्य कराया था। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा में मेरठ-करनाल हाईवे एनएचएआई को हस्तांतरित होने के बाद इसके चौड़ीकरण और उपरिगामी पुलों व बाईपास की परियोजना तैयार करके केंद्रीय सड़क राज्य परिवहन मंत्रालय को भिजवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परियोजना की स्वीकृति के बाद हरियाणा सीमा पर बिडौली में यमुना नदी पर नवीन दो लेन का पुल एप्रोच रोड, बिडौली चौक, म्यान कस्बा, केरटू, झिंझाना में गाड़ी वाला चौराहा, टपराना में उपरिगामी पुल, टपराना- शामली बाईपास में मुंडेट कलां के पास पूर्वी यमुना नहर पुल, गोहरनी में रेलवे का उपरिगामी पुल प्रस्तावित किया गया।

मेरठ-करनाल हाईवे में झिंझाना गाड़ी वाला चौक, बिडौली चौक, म्यान कस्बा उपरिगामी पुल चालू हो चुके हैं। हरियाणा सीमा पर बिडौली में यमुना नदी पर दो लेन का नया पुल बनकर तैयार है। इसी माह पुल पर वाहनों का आवागमन शुरु हो सकता। केरटू में उपरिगामी पुल का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

टपराना पुल पर वाहनों का आवागमन शुरु
टपराना गांव में मेरठ-करनाल हाईवे का उपरिगामी पुल पर वाहनों का आवागमन चालू हो गया है। लक्ष्मणपुरा में टोल प्लाजा का निर्माण करीब 70 फीसदी हो गया है। बधेव और मुुंडेट कलां में पूर्वी यमुना नहर का पुल तैयार है। एप्रोच रोड का निर्माण पूरा होना शेष है। गोहरनी गांव के रेलवे का उपरिगामी पुल अधूरा है। निर्माण एजेंसी के जीएम केपी सिंह का कहना है कि अगले दो माह में मेरठ- करनाल हाईवे और इसके बाईपास के सभी उपरिगामी पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। शामली बाईपास को चालूू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed