फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   XEN called a man in Shamli] says you may eat sulfas, but deposit the money

एक्सईएन बोले: चाहे सल्फास खा ले, मगर रुपये जमा कर, ये कोई टेलर की दुकान नहीं, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 15 Mar 2024 02:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 15 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

शामली जनपद में एक्सईएन द्वारा एक युवक को धमकाते हुए ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं जांच कमेटी अब मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
XEN called a man in Shamli] says you may eat sulfas, but deposit the money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ये कोई टेलर की दुकान नहीं है। चाहे सल्फास खा ले, मगर जल्दी रुपये जमा कर। उक्त बातें एक्सईएन ने झिंझाना के एक युवक को कॉल कर कहीं। उक्त ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसई ने मामले की जांच कराने की बात कही है। हालांकि, एक्सईएन ने कहा कि उन्होंने बकाया रुपये जमा कराने के लिए युवक को कहा था।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पूर्व ही झिंझाना के खटीकान मोहल्ला निवासी अनीस ने डीएम को शिकायत करते हुए एक्सईएन और अन्य पर घर का भार बढ़ा हुआ दर्शाकर रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले की जांच कमेटी कर रही है। रुपयों की मांग करने वाले एक दलाल का आडियो भी अनीस से बात करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड: फैसले की घड़ी आज, कुछ देर बाद निर्णय देगी अदालत, यह था मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

अब एक्सईएन का अनीस से बात करते हुए आडियो वायरल हुआ है। इसमें एक्सईएन कह रहे हैं कि कोई आदमी तुम्हारे के लिए परेशान घूम रहा, तुम्हारा पैसा पोर्टल पर चढ़ने से रुकवा दिया। युवक कहता है कि सर, सिर्फ एक दिन का समय दे दीजिए। जिस पर एक्सईएन कहते हैं कि तुम्हारा दिमाग खराब है, जब छह लाख 80 हजार दोगे, तब पता लगेगा। चाहे सल्फास खा लो, मगर रुपये जमा करो।

अनीस जल्द रुपये जमा करने की बात कह रहा है। एक्सईएन का कहना है कि युवक के यहां पर छापामारी के दाौरान बिजली चोरी पकड़ी गई थी, उसे जुर्माने की राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा था।

रुपये मांगने या फिर हड़पने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। उधर, अनीस का कहना है कि उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले की शिकायत अब वह मुख्य अभियंता से करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed