फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Xen Energy Corporation at 13 thousand fine

ऊर्जा निगम के एक्सईएन पर 13 हजार जुर्माना

Thu, 05 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 05 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Xen Energy Corporation at 13 thousand fine
court
शामली। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम ने विद्युत वितरण खंड     प्रथम के अधिशासी अभियंता पर 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए एक माह में जमा करने           के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना तहसील के ग्राम अलावलपुर माजरा निवासी राजपाल सिंह ने उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड के विद्युत वितरण खंड प्रथम
करमू खेेड़ी शामली के अधिशासी अभियंता को आरोपी बनाकर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में वाद दायर किया था। अवगत कराया कि सिंचाई के लिए नलकूप का पांच हार्सपावर कनेक्शन के लिए 22 अक्तूबर 2002 में 125 रुपये विद्युत निगम में जमा करके कनेक्शन की सभी औपचारिकता पूरी की गई थी।
विज्ञापन


एस्टीमेट तैयार कर नलकूप की लाइन खींचने के लिए 6302 रुपये की रसीद कटवाने के बाद विद्युत निगम द्वारा तार नहीं खींचे गए। आरोप लगाया कि अवैध वसूली के लिए उसको 7503 रुपये का नोटिस भेज दिया गया। शिकायत करने पर भी विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के चेयरमैन एसकेएस यादव, सदस्य श्रवण कुमार ने मामले की सुनवाई करते हुए पीड़ित किसान की खेती में सिंचाई में खर्च के नुकसान की क्षतिपूर्ति धनराशि दस हजार, वाद व्यय तीन हजार कुल धनराशि 13 हजार एक माह में चेक द्वारा फोरम में जमा करने के आदेश दिए। देरी होने पर कुल धनराशि पर दंडात्मक दस प्रतिशत सालाना ब्याज निर्णय के 30 दिन बाद से अदा कराना होगा। चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं करने पर विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन के विरुद्ध धारा 27 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed