{"_id":"672d05b38a2b9e12d502e689","slug":"worshiped-the-sun-by-offering-arghya-and-asked-for-wishes-shamli-news-c-26-1-smrt1047-131356-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सूर्य काे अर्घ्य देकर की पूजा-अर्चना, मांगीं मनोकामनाएंर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सूर्य काे अर्घ्य देकर की पूजा-अर्चना, मांगीं मनोकामनाएंर
Thu, 07 Nov 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के गीत गाती महिलाएं । संवाद
शामली। जिले भर में शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने एडीएम के साथ कैराना में यमुना नदी के किनारे सुरक्षा व्यवस्था को परखा। शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और विहार के श्रद्धालु उगते हुए सूर्य की शिव सरोवर में खड़े होकर प्रार्थना करेंगे।
बृहस्पतिवार को शाम चार बजे शहर के हनुमान धाम शिव सरोवर में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। शिव सरोवरों के किनारे छठ पूजन स्थल पर दीपक प्रज्ज्वलित किया। चना -गुड़ अर्पित करके डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मंगलकामना की।
हनुमान धाम शिव सरोवर में अशोक श्रीवास्तव, अमरीश कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, अंशुमान तिवारी, ठाकुर लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। शामली मिल के श्रमिक अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को सुबहश्रद्धालु शिव सरोवर में खड़े होकर सूर्य की पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को छठ पूजा के उपलक्ष्य में एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह ने एसडीएम के साथ कैराना में यमुना किनारे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उधर, थानाभवन में शुगर मिल में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच अस्त होते सूर्य भगवान काे जल अर्पण किया गया। शुगर मिल के वरिष्ठ अधिकारी अजीत चतुर्वेदी, हिमांशु सिंह ने बताया कि छठ पूजा ऐतिहासिक पर्व है। यह पर्व आस्था, श्रद्धा, विश्वास के साथ मनाया जाता है। मौके पर रीना चतुर्वेदी, जिया जहान्वी, सोनिया मौजूद रहे।