फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Worship Holika and wish for happiness and prosperity

होलिका पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 09 Mar 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Worship Holika and wish for happiness and prosperity
चौसाना में होलिका पर पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली/गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद/ऊन। जिले में जगह-जगह महिलाओं ने होली की परिक्रमा करके पूजा-अर्चना की। घर और परिक्रमा की सुख-समृद्धि की मनोकामना मांगी। शाम के समय रात ढोल नगाड़ों के बीच होलिका दहन किया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से होलिका दहन स्थानों एवं मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त किए गए।
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज रोड आर्यपुुुुुुरी के सामने, नया बाजार तिराहा, नाला पटरी, सीबी गुप्ता कालोनी, बुढ़ाना रोड, मुरारी वाला कुआं, मंडी जवाहर गंज, मोहल्ला शिवगंज, ज्वालागंज, गांधीगंज मंडी, बैंड मार्केट, रेलवे रोड, माजरा रोड, टंकी रोड, कैराना रोड दिल्ली रोड समेत शहर 37 स्थानों और जिले भर में लकड़ी डालकर होलिका स्थल बनाए गए। सुबह से होली पूजन के लिए महिलाओं- बच्चों ने होली स्थल पर पहुंचकर दीप जलाकर पूजन किया। महिलाओं और बच्चों ने सूत के धागे से होली की परिक्रमा की। शहर के मंदिरों, ग्राम देवता, गृह देवताओं पीर मजारों की पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को शहर में ढोल नगाड़ों के बीच होलिका दहन किया गया। मौके पर युवाओं ने जमकर डांस किया गया। गढ़ीपुख्ता कस्बे के बस स्टैंड व गोगा म्हाड़ी पर सैकड़ों वर्षों से होने वाली होलिका स्थल पर होली पूजन के लिए सुबह से ही मंदिरों और होलिका दहन स्थानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को कस्बे के विभिन्न मंदिरों व होलिका स्थानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही महिलाओं द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों से होली पूजन किया गया। शाम के समय गढ़ी पुख्ता व क्षेत्र के गांव मालैंडी, भैंसवाल, राझड़, पेलखा, खेड़की, गढ़ी अब्दुल्ला खा, मानकपुर, ताना आदि गांवों में होलिका पूजन किया गया।
विज्ञापन

गोगा महाराज, गोरखनाथ महाराज की पूजा कर लिया आशीर्वाद
जलालाबाद। कस्बे में होली का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया गया। सुबह दस बजे होलिका स्थलों पर महिलाओं-बच्चों के साथ होली पूजन के लिए पहुंची। गाय के गोबर से बनाई गई फूलों की मालाओं को होली पर रखकर पूजन किया। बच्चों की सुख-शांति की कामना की। प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी स्थल में भी प्रात: से की गोगा महाराज, गोरखनाथ महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रात्रि के समय कस्बे में होली कल्लर गंगोह रोड, रामरतन मंडी, बौहरान मंदिर आदि कई स्थानों पर रात्रि के समय होली का विधि विधान के साथ दहन किया गया। ऊन होली पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की से देवालयों व मंदिरों में भारी भीड़ रही। होली पर्व क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही देवालयों तथा मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। ऊन कस्बे के मोहल्ला घाटी स्थित शिव मंदिर, सुनारों वाला मंदिर, नोतना मंदिर के साथ भूमिया खेड़ा, बाबा नरसिंह, बाबा बिशन दास पर भक्तों की भारी भीड़ रही। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आया। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

झिंझाना में होलिका पर पूजन करती महिलाएं।

झिंझाना में होलिका पर पूजन करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में होलिका का पूजन करतीं महिलाएं।

शामली में होलिका का पूजन करतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed