फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   World Yoga Month will be celebrated in the ghats of Ganga-Yamuna and tributaries

गंगा-यमुना व सहायक नदियों के घाटों में मनाया जाएगा विश्व योग माह

Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
World Yoga Month will be celebrated in the ghats of Ganga-Yamuna and tributaries
शामली। जिले में गंगा-यमुना व सहायक नदियों के घाटों पर 21 मई से 25 जून तक योग माह मनाया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए घाटों पर नियमित आरती होगी।
विज्ञापन

जिला गंगा समिति की बैठक में डीएम जसजीत कौर ने नमामि गंगे के तहत कार्य योजना तैयार कराने और जिला स्तरीय अधिकारियों को जनपद स्तर पर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में जिला गंगा समिति के लिए डेटा एकत्रित कर भिजवाने के निर्देश दिए। प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने ठोस अपशिष्ट को नदी में बहने से रोकने, नदी के किनारे का विकास, सीवेज ट्रीटमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और ईटीपीएस, औद्योगिक निगरानी, गंगा ग्राम जैव विविधता संस्थागत विकास, आद्र भूमि और छोटी नदी कायाकल्प, अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में जिला गंगा समिति हेतु डाटा एकत्रित करने के लिए एक जिला गंगा समिति ऑपरेटर की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीडीओ प्रमोद कुमार शामली, समस्त अधिशासी अधिकारी व सभी खंड विकास अधिकारी, डॉ. उमर सैफ, शामली ग्रीन इंडिया कार्पोरेशन के सोनू कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed