फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   World Blood Donor Day- Some great donors have been saving lives by donating blood for 30 years and some for 25 years

Shamli News: विश्व रक्तदाता दिवस-कोई 30 तो कोई 25 साल से रक्तदान कर जिंदगी बचा रहे महादानी

Sat, 14 Jun 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
World Blood Donor Day- Some great donors have been saving lives by donating blood for 30 years and some for 25 years
शामली। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के काम आता है। शहर में ऐसे अनेक रक्तदाता हैं, जिनमें कोई 30 साल से तो कई 27 साल से रक्तदान कर पुनीत कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि रक्तदान करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इसलिए रक्तदान करने वाले को महादानी कहा जाता है।
विज्ञापन

मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी संदीप गोयल ने बताया कि वह अब तक 30 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रक्तदान करना शुरू किया था, उस समय लोगों के मन में एक डर सा बना रहता था कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है, लेकिन जब उन्होंने रक्तदान किया तो ऐसा कुछ नहीं महसूस हआ।। तब से वे रक्तदान कर रहे हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रेलपार निवासी आकाश गोयल ने बताया कि वे 14 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार 18 वर्ष की आयु होने पर रक्तदान किया था। जब जरूरतमंदों को रक्त मुश्किल से मिलता था, तो उनके मन में रक्तदान करने की इच्छा जगी। कोरोना काल में भी उन्होंने कई बार रक्तदान किया। इसके अलावा तीन बार प्लेटलेट्स भी दे चुके हैं। वे अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी काॅलोनी निवासी सोनू जुनेजा ने बताया कि वे 27 बार रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान करने से उन्हें कभी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। रक्तदान करने से संतुष्टि मिलती है कि उनके द्वारा दिया गया रक्त जरूरतमंदों के काम आता है। रक्तदान करना निस्वार्थ और पवित्र कार्य है। रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को रक्त मिलता है, बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक संदेश देकर राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed