फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Workers should spread the publicity of government schemes: Dinesh Khatik

कार्यकर्ता करें सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार: दिनेश खटीक

Sun, 26 Mar 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Workers should spread the publicity of government schemes: Dinesh Khatik
कांधला के मोहल्ला मिर्दगान में प्रभारी मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। राज्यमंत्री दिनेश खटीक के नगर में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने एक भूमाफिया की शिकायत की। जिस पर मंत्री ने पीड़ितों को जल्द न्याय का आश्वासन दिया।

मोहल्ला मिर्दगान स्थित डाॅ. राजबीर सिंह के निवास स्थान पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं का परिचय लिया। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखकर विकास कार्य करा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है, सभी कार्यकर्ताओं को आमजन मानस के बीच में जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान कस्बा निवासी महिला सोहनबीरी व विजय नामक युवक ने जिला प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए नगर के मोहल्ला मौलानान निवासी एक भूमाफिया पर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया। प्रभारी मंत्री ने महिला से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अपने पीए को मामले की तत्काल रिपोर्ट डीएम को भेजने के लिए कहा। महिला को जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में प्रभारी मंत्री ने डाॅ. राजबीर सिंह के परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विवेक प्रेमी, तरूण अग्रवाल, डाॅ. रणबीर सिंह, नवीन मलिक, अरूण गर्ग, नीरज मलिक, नरेश सैनी, रवि जैन, नीरज गुप्ता, गुलशन खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed