फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Workers from other states will get employment in MNREGA

-- दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को मनरेगा मेँ मिलेगा रोजगार -- सीडीओ ने ली जिला रोजगार समिति की बैठक,तीन दिन में मांगी रिपोर्

Thu, 18 Jun 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Workers from other states will get employment in MNREGA
दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को मनरेगा में मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

शामली। कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मिलने की उम्मीदें जगी है। प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में रोजगार दिया जाएगा। सीडीओ ने रोजगार समिति की बैठक लेकर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है कि अगले छह माह में कितना रोजगार सृजन किया जा सकता है।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में जिला रोजगार समिति से संबद्ध जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। सीडीओ ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अन्य राज्यों से लौटे हैं। इनको रोजगार दिए जाने के संबंध में रोजगार समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन श्रमिकों को मनरेगा एवं विभिन्न प्रकार के रोजगार दिए जाने के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना समस्त विभागाध्यक्ष द्वारा बना ली जाए। रोजगार समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व), उप कृषि निदेशक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सदस्य/सचिव, सहायक श्रम आयुक्त, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, प्राचार्य, आईटीआई, परियोजना अधिकारी, डूडा जिला अग्रणी प्रबंधक को रोजगार कमेटी में रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग की कार्य योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छह माह में कितना रोजगार सृजन किया जा सकता है, इसकी सूचना तीन दिन में हमारे समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें। श्रमिकों हेतु विकसित पोर्टल से श्रमिकों की सूची प्राप्त कर उसका वर्गीकरण कुशल और अकुशल ट्रेड वार करते हुए रोजगार दिलाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed