फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Worker dies after falling from roof

छत से गिरकर मजदूर की मौत

Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from roof
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव खेड़की में एक मजदूर पैर फिसलने से मकान की छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खेड़की निवासी रोशन कश्यप (40) पुत्र बीरबल के मकान की कच्ची छत बारिश के चलते टपक रही थी। रोशन अपने मकान की छत पर मिट्टी एवं पन्नी को सही करने के लिए गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और नीचे जा गिरा। परिजन आनन-फानन उसे कस्बा गढ़ी पुख़्ता के निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। रोशन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी, दो लड़के, एक लड़की छोड़ गया। पुत्री की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed