{"_id":"60ae981f8ebc3e2beb7fa9a9","slug":"work-will-be-started-from-today-to-set-up-an-oxygen-plant-at-thana-bhawan-shamli-news-mrt540009514","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आज से शुरू होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाभवन में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आज से शुरू होगा कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आज से शुरू होगा कार्य
थानाभवन। सीएमओ संजय अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन सीएचसी पर गन्ना विभाग की ओर से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की थी। बुधवार को सीएमओ संजय अग्रवाल थानाभवन सीएचसी पर पहुंचे और ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री के सहयोग और गन्ना मंत्री की संस्तुति पर गन्ना विभाग की तरफ से थानाभवन सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए निरीक्षण कर लिया गया है। बृहस्पतिवार से अस्पताल में प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।15 दिन में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से चालू हो जाएगा, जिससे अस्पताल में सीधे 25 बेड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।