{"_id":"6502023ed4870c6a080c32b4","slug":"work-on-widening-of-114-kilometer-kairana-kandhla-road-begins-shamli-news-c-26-1-sal1001-8843-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 11.4 किलोमीटर वाले कैराना-कांधला मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 11.4 किलोमीटर वाले कैराना-कांधला मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू
Thu, 14 Sep 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कैराना। ऊंचागांव में पीएसी कैंप के निर्माण के लिए कैबिनेट द्वारा बजट को मंजूरी दिए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा कैराना से वाया ऊंचागांव से कांधला तक 11.4 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके अक्तूबर तक पूरा होने की संभावना है।
कैराना से कांधला तक 11.4 किलोमीटर लंबा मार्ग केवल सात मीटर चौड़ा है। वहीं मंगलवार को कैबिनेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऊंचागांव में पीएसी कैंप की स्थापना के लिए 378.089 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दे दी गई। ऊंचागांव में पीएसी कैंप बनने के बाद कैराना कांधला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाएगी। जिसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा कैराना से कांधला तक 11.4 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब इस मार्ग की चौड़ाई सात मीटर से बढ़कर 10 मीटर हो जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क के दोनों और 1.845-1.845 मीटर जगह ली है। दोनों साइड से 1.5-1.5 मीटर जगह काली सड़क में तथा बाकी जगह बराबर के कच्चे मार्ग में मिलाई जाएगी।
बुधवार को विभाग द्वारा कांधला रोड पर जेसीबी द्वारा सड़क के बराबर की कच्ची सड़क को काली सड़क में मिलाने के लिए समतल किए जाने का कार्य शुरू किया गया। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता श्रीपाल यादव ने बताया कि कैराना से कांधला तक 11.4 मीटर लंबे मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया रहा है। कार्य के अक्तूबर तक पुरा होने की संभावना है।