{"_id":"67ffffbdcf24e783ff09e95f","slug":"work-on-construction-of-two-lane-bridge-over-krishna-river-begins-shamli-news-c-26-1-smrt1047-140335-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कृष्णा नदी पर दो लेन का पुल बनाने काम शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कृष्णा नदी पर दो लेन का पुल बनाने काम शुरु
विज्ञापन
शामली। शामली- भौंराकलां मार्ग पर कृष्णा नदी पर दो लेन के नए पुल का निर्माण शुरु हो गया है। इस पर तीन करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आएगी। यह पुल साढ़े सात मीटर चौड़ाई का होगा। पुल एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
शामली- भौंराकलां मार्ग पर कृष्णा नदी पर पुल वर्ष 1970 के दशक में एक लेन के पुल का निर्माण किया गया। 55 साल से पुल जर्जर हालत में है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने कृष्णा नदी के दो लेन के पुल निर्माण के लिए तीन करोड़ 80 लाख रुपये की एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। शासन से धनराशि अवमुक्त हो गई थी। प्रांतीय खंड ने पुल निर्माण का ठेका छोड़ दिया। लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि पुल निर्माण का युद्धस्तर पर कार्य चालू है। इसके बनने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
दस मीटर सड़क का सर्वे पूरा
शामली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार शामली से भाजू उपरिगामी पुल तक दस मीटर सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार करके शासन को धनराशि अवमुक्त करने को भेज देगा।