फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Work on both lanes of Balwa bypass is complete, Dank Kanwad will be taken out

Shamli News: बलवा बाईपास की दोनाें लेन का काम हुआ पूरा, निकलेंगी डांक कांवड़

Mon, 15 Jul 2024 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Work on both lanes of Balwa bypass is complete, Dank Kanwad will be taken out
शामली। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली-शामली-सहारनपुर बाईपास के बलवा उपरिगामी सेतु की सर्विस लेन का कार्य अंतिम चरण में है। रविवार को तारकोल की परत डालकर कार्य को पूर्ण कर दिया गया। अब हरिद्वार से कांवड़ लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश जाने वाली डाक कांवड़ को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे शामली बाईपास बलवा गेट से शुरू होकर उपरिगामी सेतु से मेरठ-करनाल हाईवे सिंभालका व सेंहटा और बनत तहसील के सामने होते हुए सहारनपुर रोड पर साईधाम के पास मिलता है। एक अप्रैल से बलवा उपरिगामी पुल पर सड़का बनाने का कार्य चल रहा था, जिसे पूरा कर दिया गया है। पिछले तीन माह से बलवा बाईपास से हल्के और भारी वाहन गुजर रहे हैं। इस बार जिला प्रशासन की शामली तहसील से बलवा व कंडेला उपरिगामी पुल से कैराना होकर डाक कांवड़ के बड़े वाहनों को ले जाने की योजना है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शामली बाईपास के उपरिगामी सेतु की दोनों लेन को तारकाेल की काली परत डालने का काम शुरू किया। रविवार को बलवा बाईपास की दोनों लेन पर तारकाेल की सड़क बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed