Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woolen clothing market hot due to falling temperature

गिरते तापमान में ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म

Tue, 31 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woolen clothing market hot due to falling temperature
शामली में सर्दी के चलते दुकानों पर गर्म कपडे़ की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड से गर्म कपड़ों का बाजार पूरी तरह से गर्म है। पिछले करीब 15 दिन से तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड बढ़ती जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तापमान में जितनी गिरावट आ रही है, गर्म कपड़ों का बाजार उतना ही गर्म होता जा रहा है। बाजार में ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड़ गर्म कपड़ों की दुकानों पर लगी है। बच्चों से लेकर युवा, महिला और पुरुष सभी लोग बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे है। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए व्यापारियों और दुकानदार भी खुश है। उन्होंने भी डिमांड को देखते हुए माल का स्टॉक कर लिया है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में 20 से 35 प्रतिशत की वृद्धि है।
विज्ञापन

जैकेट और जरकीन की बिक्री ज्यादा
ठंड के मौसम में दुकानों पर जैकेट और जरकीन की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। पुरुष के साथ महिलाओं की जैकेट भी खूब खरीदी जा रही है। रेडीमेड व्यापारी राहुल बंसल ने बताया कि सर्दी के मौसम में जैकेट और जरकीन की डिमांड सबसे अधिक है। बाजार में 700 से लेकर दो हजार तक की जैकेट व जरकीन उपलब्ध है। बच्चों में 500 से लेकर एक हजार तक की जैकेट बिक रही है। इसके साथ ही गर्म जर्सी भी बिक रही है। दुकानों पर जर्सी 500 से एक हजार रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन

लेडीज कोट और लूजर बना महिलाओं की पसंद
वैसे तो महिलाएं जैकेट, जरकिन, कारडिगन आदि खरीद रही है, लेकिन गर्म लेडीज कोट और लूजर महिलाओं की पहली पसंद बना है। दुकानों पर कोट 1200 रुपये तक और लूजर 500 से 800 रुपये तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए टोपे और गर्म सूट की डिमांड
बाजार में बच्चों के गर्म कपड़ों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। बच्चों के लिए ऊनी और गर्म टोपे, गर्म सूट और गर्म बनियान की ज्यादा बिक रहे है। बच्चों के दस्ताने की भी डिमांड हो रही है। व्यापारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले करीब 15 दिन से बिक्री में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
सेल में भी जमकर हो रही बिक्री
गर्म कपड़ों की सेल लगाने वाले मनीष तायल ने बताया कि उन्होंने अपने यहां कारडीगन, स्वेटर और जर्सी आदि की सेल लगाई है। करीब 10 दिन से बिक्री में काफी वृद्धि है। सेल में उनके यहां कारडीगन 300 से 400 रुपये तक, स्वेटर 200 रुपये और जर्सी 250 से 350 तक उपलब्ध है।

आधे सीजन में ही बिक गए इलेक्ट्रिक उपकरण
ठंड से बचने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों की भी खूब बिक्री हो रही है। ग्राहक रूम हीटर ऑयल हीटर, हीट कन्वेक्टर, हैलोजन हीटर और क्वाट हीटर आदि की खरीदारी कर रहे है। इलेक्ट्रिक व्यापारी संजय गोयल ने बताया कड़ाके की ठंड के चलते इलेक्ट्रिक उपकरणों की जबरदस्त डिमांड है। उनका कहना है कि पिछले दस साल में भी इतनी बिक्री नहीं हुई होगी, जितनी इस बार हुई है। यहां तक कि सर्दी के लिए जो माल स्टॉक किया था, वह लगभग बिक चुका है। कंपनी को और मॉल भेजने की डिमांड भेजी गई है।

शामली सर्दी में गर्म ऊन की खरीदारी करतीं महिलाएं।

शामली सर्दी में गर्म ऊन की खरीदारी करतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed