फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wool tehsil same flaws flaws

ऊन तहसील में खामियां ही खामियां

Thu, 04 Feb 2016 12:44 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 04 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wool tehsil same flaws flaws
शामली । प्रभारी डीएम / सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने ऊन तहसील में बन रहे आवासीय और अनावासीय भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की धीमी गति मिली। निर्माण में मानक के अनुरूप लोहे का सरिया नहीं पाया । उन्होंने तकनीकी टीम से सरिया का परीक्षण कराने की संस्तुति की।
विज्ञापन


 बुधवार को प्रभारी डीएम/ सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने  ऊन तहसील दिवस के बाद निर्माणाधीन ऊन तहसील में बन रहे आवासीय और अनावासीय भवनों का निरीक्षण किया।  निर्माणाधीन  ऊन तहसील के आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण फैक्स पेड कार्यदाई संस्था सहारनपुर कर रही है। मौके पर निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए बालू और सीमेंट का घोल देखा । जिससे चिनाई की जा रही थी।
विज्ञापन


 मौके पर उपस्थित कार्यदाई संस्था के लिपिक ने बताया वह 1.5 के घोल से चिनाई का कार्य कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता में घोल प्रथम दृष्टया 1.5 का नहीं पाया । संभवतया यह 1.6 और 1.7 का होगा। भवन के निर्माण में सरिया मानक के अनुसार नहीं पाया। सरिया काफी पतला था। ऐस्टीमेट की प्रतिलिपि मौके पर नहीं होने कारण यह जानकारी नहीं हुए ऐस्टीमेट में कितने एमएम का सरिया स्वीकृत है। उन्होंने सरिया का तकनीकी टीम से परीक्षण कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया तहसील के अनावासीय भवन निर्माण के लिए 264.23 लाख रुपये स्वीकृत है और निर्माण कार्य सितंबर 2015 से चल रहा है। निर्माण की गति भी धीमी पाई । अनावासीय भवनों के निर्माण स्थलों के ऊपर से बिजली की लाइन जारी रही है। जिसका शिफ्ट कराया जाना आवश्यक है। अन्य भवनों पर लेंटर डालने का कार्य पूरा नहीं हुआ। 

मौके पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विजयपाल सिंह  को 15 दिन में बिजली की लाइन शिफ्ट करने के आदेश दिए। एसडीएम (ऊन) अवधेश कुमार को भी संस्था के माध्यम से विद्युत निगम को मजदूर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


 सीडीओ ने बताया तहसील के अनावासीय भवन  निर्माण के लिए 340.26 लाख की धनराशि स्वीकृत है। इसकी कार्यदायी सस्था फैक्स पेड सहारनपुर है। इसका निर्माण भी धीमा पाया। निर्माण एजेंसी और एसडीएम (ऊन) अवधेश कुमार  को समय पर निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों में हड़कंप           मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed